हम सफल हुए, सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बोले DGP प्रशांत कुमार; बताया आगे का प्‍लान।

     यूपी पुलिस की परीक्षा: यूपी में पांच दिनों में आयोजित की गई सिपाही भर्ती परीक्षा का आज अंतिम दिन है। पहली पाली की परीक्षा के दौरान डीजीपी प्रशांत कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने मीडिया से कहा, 'मुझे लगता है कि देश और विश्व की सबसे बड़ी पुलिस की परीक्षा है जिसको सकुशल संपन्न कराने में हम लोग सफल हुए हैं।' उन्‍होंने कहा कि ये बच्चे जो अभी एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आ रहे हैं वो जनता, समाज, विभाग और देश की सेवा अगले 40 साल तक करेंगे। अभी की भर्ती 60 हजार से कुछ ऊपर की है। पुलिस विभाग की आगे की योजना (प्‍लान) के बारे में बताते हुए उन्‍होंने कहा कि अभी 60 और आगे 40 हजार कांस्‍टेबलों यानी एक वर्ष में कुल एक लाख लोगों की भर्ती होगी। समय से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अगले डेढ़ से दो वर्ष के भीतर एक लाख से अधिक मेधावी कांस्‍टेबल हमारे पास होंगे जो लंबे समय तक प्रदेश की सेवा करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने