उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहार नवरात्रि और दीपावली को देखते हुए बड़ा तोहफा दिया है. सीएम योगी ने दिवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के सभी लाभार्थियों को फ्री एलपीजी सिलेंडर देने का ऐलान किया है। इससे राज्य के करीब दो करोड़ परिवारों को फायदा होगा। त्योहार पर फ्री सिलेंडर महिलाओं के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों को देखते हुए मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को दिवाली पर फ़्री सिलेंडर मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि संबंधित अधिकारी इससे संबंधित सभी औपचारिकताओं को पूरा करें।
दिवाली पर महिलाओं को तोहफा
सीएम ने इस बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा- 'दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जाना है। प्रत्येक दशा में दीपावली से पहले सभी लाभार्थियों के घर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाने चाहिए'।
Tags
फ्री एलपीजी सिलेंडर