योगी सरकार 5 लाख रुपए तक की इकाई लगाने पर देगी अनुदान, कैबिनेट में हुआ फैसला।

        
           उ0 प्र0। योगी आदित्‍यनाथ सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 10 लाख सूक्ष्म इकाइयों को 10 सालों में स्थापित  कराएगी। हर साल एक लाख ऐसी इकाइयां खोलकर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। पहले चरण में पांच लाख रुपये तक की इकाई लगाने वालों को अनुदान दिया जाएगा।
           प्रदेश में अर्थ-व्यवस्था में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों का महत्वपूर्ण योगदान है। कृषि क्षेत्र के बाद सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग सर्वाधिक रोजगार प्रदान करता है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान मिशन मोड पर चलाया जाएगा। जिलों में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र केंद्रीय एजेंसी होगा। इससे गांवों से लेकर शहरों तक रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। इसके लिए कक्षा आठ पास वाले पात्र होंगे। इंटरमीडिएट और इसके समकक्ष वालों को वरीयता दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने