दिवाली से पहले सीएम योगी के निर्देशानुसार पांच और जिलों में खोले जाएंगे नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज।

      यूपी में मेडिकल की यूजी और पीजी की सीटों की बढ़ोत्तरी के बाद अब पैरामेडिकल (नर्सिंग) की सीटों में बढ़ोत्तरी की तैयारी है। इसको लेकर योगी सरकार ने प्रदेश के 25 जिलों में नये राजकीय नर्सिंग कॉलेज खोलने का फैसला लिया है। जिससे प्रदेश के अधिकतर छोटे शहरों में भी छात्र सरकारी फीस पर नर्सिंग की पढ़ाई कर  सकेंगे।       प्रदेश के 20 जिलों में नये राजकीय नर्सिंग कॉलेजों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, स

इसके अलावा 5 और जिलों में निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

          

 20 जिलों में चल रहे हैं नये नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य।

        इनमें बहराइच, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, फतेहपुर, गोंडा, सुल्तानपुर, मीरजापुर, लखीमपुर खीरी, बस्ती, फिरोजाबाद, हरदोई, एटा, अमेठी, ललितपुर, बिजनौर, कौशांबी, गाजीपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या और चंदौली शामिल हैं। इसके अलावा देवरिया, कानपुर देहात, सोनभद्र, कुशीनगर और पीलीभीत में नर्सिंग कॉलेज की स्वीकृति दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने