उ0प्र0 युवा फ्री में करें ओ लेवल और ट्रिपल सी कम्प्यूटर कोर्स,शासन ने बढ़ाई आवेदन की तिथि।

         यूपी में O लेबल और CCC कम्प्यूटर कोर्स फ्री में करें। योगी सरकार ने कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए द्वितीय चरण में अन्य पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक और Flipkart के लिए आवेदन तिथि में विस्तार किया है। अब अभ्यर्थी 10 नवंबर 2024 तक O लेबल एवं CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 थी। 
          प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि अन्य पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवेदन तिथि में विस्तार का निर्णय लिया गया है, इससे ज्यादा से ज्यादा युवा इस कार्यक्रम से जुड़ सकें। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, प्रशिक्षणार्थियों को अपने आवेदन के साथ सभी आवश्यक शैक्षिक प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। आवेदन की प्रति डाउनलोड कर उसे समस्त आवश्यक अभिलेखों सहित 10 नवंबर 2024 तक संबंधित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में हार्ड कॉपी के रूप में जमा करना जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने