उ0 प्र0 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने तथा दुर्घटनाओं का कारण बनने वाले छुट्टा जानवरों से प्रदेश को मुक्ति दिलाने की तैयारी है। इनके लिए बड़ी योजना पर काम होगा। लेकिन इससे पहले छुट्टा जानवरों की सही संख्या पता करने लिए इनका सर्वे कराया जा रहा है। सत्यापन व गणना शहरों व गांवों से लेकर कस्बों तक में हो रही है। इसमें पता किया जा रहा है कि किस इलाके, गांव, खलिहान, चरागाह, कस्बे, मोहल्ले व शहर में कितने छुट्टा गौवंश हैं। इनके आंकड़े आने के बाद इनकी संख्या के आधार पर जानवरों को सुरक्षित रखने काम शुरू होगा। नई गौशालाएं, कान्हा उपवन व नंदीशाला बनाए जाएंगे। अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
यूपी में छुट्टा जानवरों से मिलेगी मुक्ति, शहरों से गांवों तक ये है तैयारी, अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
byManas Samachar
-
0