प्रादेशिक: राजधानी के स्कूलों में घोषित हुई छठ की छुट्टी, इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जिलाधिकारी द्वारा की गई घोषणा।

         लखनऊ में 7 नवंबर को छठ पर्व के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, यह सार्वजनिक अवकाश नहीं है इसलिए सरकारी कार्यालय बन्द नहीं रहेंगे।
        छठ पर अवकाश को लेकर लखनऊ के जिलाधिकारी ने फैसला लिया है। मैनुअल आफ गवर्नमेन्ट आर्डस (संशोधित) 1981 संस्करण में दी गई व्यवस्था के अनुसार किसी भी जिले का अधिकारी अपने स्तर से तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकता है।
         ऐसे में गुरूवार को छठ पूजा पर्व पर जनपद लखनऊ में जिला स्तरीय लोकल अवकाश रहेगा। हालांकि, आदेश में यह भी कहा गया है कि विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं अन्य विभागों में जहां पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है वहां घोषित स्थानीय अवकाश लागू नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने