न्यायिक जांच चलते हुए राजनीतिक टिप्पणी।



अयोध्या। महाकुंभ को लेकर प्रदेश के मत्स्य मंत्री व निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने सरकार की तारीफ की। भगदड़ में मृत्यु का आंकड़ा मांगने पर अखिलेश यादव पर ली चुटकी, कहा अखिलेश यादव ही दे दे मृत्यु का आंकड़ा, उनके बहुत नेटवर्क है।

जब न्यायिक जांच चल रही है तो उस पर राजनीतिक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए,

महाकुंभ की तारीफ करते हुए संजय निषाद ने कहा महाकुंभ जितने भी श्रद्धालु आए हम गंगा पुत्रों का सौभाग्य है, गंगा जमुना सरस्वती हमारी है, प्रयागराज निषाद राज की धरती है, प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में निषाद राज की मूर्ति लगी, उसका उद्घाटन भी हुआ, निषाद राज की जमीन पर्यटक स्थल घोषित हो गई।

अयोध्या वासियों को भी धन्यवाद दूंगा यहां पर भगवान राम का मंदिर बन गया, निषाद आज की मूर्ति व निषाद राज के नाम से अतिथि भवन बन रहा है, निषाद राज के घर मोदी जी गरीबी देखने जा सकते हैं तो वह सदन में भी लिखवा सकते हैं कि उन्हें भी आरक्षण मिले, मोदी जी ने निषादों को सम्मान दिया।

महाकुंभ में भगदड़ को लेकर संजय निषाद ने कहा कि इसकी न्यायिक जांच चल रही है, जब न्यायिक जांच चल रही हो तो दूसरे लोगों के बयान बेमानी हो जाते हैं, अखिलेश यादव पाली चुटकी, कहा अखिलेश यादव के पास कोई आंकड़ा हो तो दे दे, समाजवादी पार्टी का अपना नेटवर्क है, हर गांव में उनके बूथ अध्यक्ष हैं वही बता दे उनके बूथ पर कितने आदमी मर गए, कितने के मृत्यु प्रमाण पत्र बन गए।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने