अयोध्या राज्यपाल आनंदी बेन ने किए रामलला के दर्शन, आज कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा।

       उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार सुबह रामलला के दर्शन किए। राज्यपाल दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या में हैं। पहले दिन विद्या कुंड और सीता कुंड का अवलोकन किया था साथ ही विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं की भित्ति प्रदर्शन को देखा था।
       राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में ही रात्रि प्रवास किया। शुक्रवार सुबह वह रामलला के दरबार में पहुंचीं और दर्शन पूजन किया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान जिले के 501 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूल प्री स्कूल किट सौंपेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने