प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में सेवा देने वाले सभी 75 हजार जवानों को महाकुंभ सेवा मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं 10 हज़ार रुपए बोनस देने का ऐलान किया है। इन 75000 जवानों में यूपी पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय पुलिस बल के जवान भी शामिल हैं, सभी को एक सप्ताह का अवकाश भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि ये छुट्टियां एक साथ नहीं बल्कि फेस वाइज दिया जाएगा। कुंभ खत्म होने के बाद कुछ दिनों तक पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।
सीएम योगी ने प्रयागराज में महाकुंभ के लिए तैनात सफाई कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए 10000 रुपये का अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है। इसके अलावा, स्वास्थ्य कर्मियों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा। बोनस की राशि अप्रैल से कर्मचारियों के खातों में जमा की जाएगी।