सुल्तानपुर समाचार: अयोध्या जाने की होड़, हाईवे जाम

          सुल्तानपुर। महाशिवरात्रि का पर्व बीतने के बाद भी अब अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओें की भीड़ कम नहीं हो रही है। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर डोभियारा गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पुुलिस ने अयोध्या जाने वाले वाहनों को रोक दिया।
          करीब पांच घंटे बाद वाहनों को अयोध्या की तरफ जाने दिया गया। इस वजह से गैर प्रांत से आए श्रद्धालुओं को समस्या का सामना करना पड़ा। कटका और कूरेभार इलाके में भी वाहनों को रोक रोककर छाेड़ा गया।
            हलियापुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर डोभियारा गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पुुलिस ने अयोध्या जाने वाले वाहनों को बैरियर लगाकर रोक दिया। इसके बाद वहां पर वाहनों की कतारें लग गईं। सुबह सात बजे तक कूरेभार तिराहे के डोभियारा से लेकर हलियापुर गांव तक करीब तीन किमी की दूरी में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वाहनों में मौजूद राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कोलकाता, उड़ीसा, कर्नाटक, दिल्ली समेत अन्य स्थानों से आए श्रद्धालु जाम में फंस गए। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर फंसे श्रद्धालु अपने वाहनों को न तो किनारे लगा पा रहे थे और न ही आगे बढ़ पा रहे थे।
        श्रद्ध्रालु बोले, गाड़ियां रोकने से हो रही परेशानी
उड़ीसा के वेंकटेश ने बताया कि प्रयागराज से यहां तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुुई। यहां पर सुबह से जाम में फंसे हैं। महाराष्ट्र के संजय म्हात्रे ने बताया कि प्रयागराज में अब कोई जाम नहीं है। अयोध्या जाने वाले मार्ग पर गाड़ियां रोकने से काफी परेशानी हो रही है। जितने घंटे जाम में फंसे रहे उतनी देर में तो हम लोग अयोध्या पहुंचकर दर्शन कर लेते। करीब नौ बजे पांच घंटे बाद पुलिस ने वाहनों को अयोध्या की ओर जाने दिया। इसके बाद जाम खुल सका और लोगों ने राहत की सांस ली।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने