अयोध्या: अब गर्मी से भक्तों के नहीं जलेंगे पैर,रामपथ-धर्मपथ पर लगेंगे 600 से ज्यादा मिस्टिंग फैन।


      

          उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम की यात्रा अब बड़ी सुखद होने जा रही है। तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए रामपथ और धर्मपथ पर 600 से ज्यादा मिस्टिंग फैन लगाए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं को तपती गर्मी से निजात देंगे। ये फैन सौर ऊर्जा से संचालित होंगे। इसके साथ ही श्रृंगार हाट से लेकर हनुमानगढ़ी तक एक भव्य कैनोपी भी स्थापित की जाएगी, जिससे पैदल चलने वाले यात्रियों को धूप से राहत मिलेगी।
        अयोध्या में 62 नई विकास परियोजनाएं तेज़ी से अमल में लाई जा रही हैं। इनमें राम की पैड़ी के पास वॉटर पॉइंट्स, फटिक शिला के पास नई पार्किंग जैसी कई योजनाएं शामिल हैं. इन सभी योजनाओं पर कुल 135 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन सभी परियोजनाओं पर खुद नजर रख रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने