अयोध्या- राम नगरी अयोध्या अब केवल धार्मिक तीर्थ का केंद्र ही नहीं रही, बल्कि अब यह ग्रामीण पर्यटन की नई दिशा में भी आगे बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों से अयोध्या आने वाले पर्यटक अब शहर के बाहर गांवों की ओर रुख कर सकेंगे। जहां उन्हें कृषि और ग्रामीण जीवन का वास्तविक अनुभव मिलेगा।
होम स्टे और फार्म स्टे का बढ़ेगा चलन
योगी सरकार ने अयोध्या में होम स्टे और फार्म स्टे जैसी योजनाओं को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है. इसके तहत पर्यटक ग्रामीण परिवेश में रुककर कृषि कार्य, देसी खानपान और ग्रामीण संस्कृति का अनुभव ले सकेंगे. इस पहल से गांवों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.