मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को संत कबीर नगर को बड़ी सौगात दी. उन्होंने जिले में ₹1,515 करोड़ की लागत वाली 528 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि बाबा तामेश्वरनाथ धाम को अयोध्या और काशी की तरह भव्य तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह धाम न केवल जिले की धार्मिक पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि यहां पर्यटन और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।
यूपी में काशी और अयोध्या सरीखा एक और धार्मिक स्थल होगा तैयार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान।
byManas Samachar
-
0