मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म के लिए लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा किए गए कार्य हम सबके लिए एक नई प्रेरणा है। यही प्रेरणा हमें इस बात के लिए प्रेरित करती है कि सुशासन की आधारशिला विरासत बनेगी। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने सनातन धर्म और भारतीय विरासत की जो मजबूत नींव रखी, वही आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘विकास और विरासत’ के अभियान का आधार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में महारुपुषों की एक लम्बी श्रंखला है जो समाज को एक नई दिशा देते रहे हैं। इसके पहले कालखंड में विदेशी दासता के शिकार कुछ सत्तालोलुप लोगों ने प्रेरणा देने वाले ऐसे लोगों का नाम सामने नहीं आने दिया और उनको इतिहास के पन्नों से गायब कर दिया गया।
सीएम योगी बोले: सत्ता के लिए इतिहास से गायब कर दिए महापुरुषों के नाम, इसके साथ सालार मसूद गाजी का किया जिक्र।
byManas Samachar
-
0