आरटीओ और विद्युत विभाग में टकराव:विद्युत विभाग की गाड़ी सीज, बदले में आरटीओ कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटा।



अयोध्या। आरटीओ और विद्युत विभाग में टकराव:विद्युत विभाग की गाड़ी सीज, बदले में आरटीओ कार्यालय का बिजली कनेक्शन गया कांटा, 4 लाख 89 हजार रुपए बकाया,अयोध्या में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और विद्युत विभाग के बीच विवाद गहरा गया है। मामला तब शुरू हुआ जब आरटीओ ने विद्युत विभाग की एक बोलेरो गाड़ी यूपी 42-एएल 3460 को फिटनेस सर्टिफिकेट न होने के कारण जब्त कर लिया। जवाब में विद्युत विभाग ने आरटीओ कार्यालय का बिजली कनेक्शन, 4,89,693 रुपये के बकाया बिल के चलते काट दिया,आरटीओ अयोध्या राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि जब्त की गई बोलेरो विद्युत उपखंड अधिकारी मिल्कीपुर अमित कुमार सिंह के अधीन अनुबंधित थी। उन्होंने कहा कि 20 दिन पहले भी इस गाड़ी का चालान काटा गया था और चालक को कागजात दुरुस्त करने के लिए कहा गया था, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया। इस कारण गाड़ी को सीज कर लिया गया,दूसरी ओर, विद्युत विभाग ने दावा किया कि आरटीओ कार्यालय पर 4,89,693 रुपये का बिजली बिल बकाया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि जब तक बकाया राशि जमा नहीं होगी, बिजली कनेक्शन बहाल नहीं किया जाएगा। जवाब में, आरटीओ अधिकारी राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यालय का काम जनरेटर के सहारे चल रहा है। विद्युत बिल वर्ष के अंत में जमा किया जाता है लेकिन इन लोगों ने कनेक्शन काट दिया है,यह विवाद दोनों विभागों के बीच तनाव का कारण बन गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों पर भी असर पड़ सकता है। दोनों पक्षों की ओर से सख्त रुख अपनाने के चलते मामला और जटिल होता दिख रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा जोरों पर है। लोगों में चर्चा है कि अब विद्युत विभाग की गाड़ियों की चेकिंग आरटीओ बहुत बारीकी से करेंगे तो वहीं बिजली विभाग भी अब अपने तरीके से आरटीओ कार्यालय की बिजली कनेक्शन और लोड को देखेगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने