अयोध्या राम मंदिर: वर्षों के प्रयास और संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस भव्य मंदिर के लकड़ी के दरवाजे हैदराबाद के अनुराधा टिंबर्स इंटरनेशनल द्वारा हाथ से नक्काशी किए गए हैं। जब दूसरी बार मंदिर परिसर में छोटे-छोटे मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की गई, तो इस बार भी भव्य दरवाजे की नक्काशी हैदराबाद अनुराधा टिंबर्स इंटरनेशनल द्वारा की गई है। आगे भी भव्य दरवाजे बनाए जा रहे हैं।