राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय का दावा- 18 महीने में छह करोड़ श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन।


            मणिराम दास की छावनी में संचालित श्रीराम कथा महोत्सव में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण इसी साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कथा श्रोताओं को मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक की पूरी कहानी बताई। चंपत राय के अनुसार 22 जनवरी 2024 को हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से 18 माह में छह करोड़ से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं।
             

         चंपत राय ने बताया कि मंदिर वास्तुकला एवं तकनीक का संगम है। मंदिर एक हजार साल तक खड़ा रहे, इसके लिए कई कंपनियों की मदद ली गई है। मंदिर में एक प्रतिशत भी लोहे का इस्तेमाल नहीं किया गया है। मंदिर की नींव पत्थरों की चट्टान पर निर्मित है। जमीन में वर्षा की नमी पत्थरों को नुकसान न पहुंचा पाए इसलिए नमी सोखने वाले ग्रेनाइट पत्थर का नींव में इस्तेमाल किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने