अयोध्या में साहित्य का महाकुंभ! 16वां फैजाबाद पुस्तक मेला 12 अक्टूबर से होगा शुरू।

अयोध्या में साहित्य का महाकुंभ! 16वां फैजाबाद पुस्तक मेला 12 अक्टूबर से होगा शुरू; CM योगी करेंगे उद्घाटन।


          अयोध्या। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्वतंत्रता सेनानी नारायणदास खत्री की स्मृति में लगने वाला फैजाबाद पुस्तक मेला इस बार 12 से 17 अक्टूबर तक संयोजित है। पूर्व की तरह इस वर्ष भी पुस्तक मेला में देश के प्रख्यात 40-45 प्रकाशकों की भागीदारी सुनिश्चित हो चुकी है।
          यह जानकारी आचार्य नरेंद्रदेव नगर स्थित नारायणदास स्मृति अध्ययन केंद्र में नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राजकुमार खत्री ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पुस्तक मेला वर्ष 2005 से शुरू हुआ। सन् 2012 में शहर में कर्फ्यू, 2020, 2021 में कोरोना महामारी तथा 2023, 2024 में अयोध्या में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों के चलते शहर के विभिन्न मार्गों के अवरुद्ध रहने की बाधा को छोड़ कर फैजाबाद पुस्तक मेला प्रति वर्ष आयोजित होता है। इस बार पुस्तक मेला का 16वां संस्करण होगा।
       ट्रस्ट के सचिव एवं पूर्व सांसद डा. निर्मल खत्री ने बताया कि नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा इस बार पुस्तक मेला कोठी बलदेव निवास कोहिनूर पैलेस परिसर में आयोजित किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने