अयोध्या राम मंदिर करीबन हुआ पूरा, अब पूरी तरह से खुलेगा 25 नवंबर को।


    अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण अपने आखिरी चरण पर पहुंच चुका है। और अब इसके भव्य उद्घाटन की तारीख 25 नवंबर को तय की गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने इस बात की पुष्टि की है कि राम मंदिर का निर्माण करीबन पूरा हो चुका है और 25 नवंबर 2025 को ध्वज फहराने का भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में पीएम मोदी को भी आमंत्रित किया गया है।
        एएनआई के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र का कहना है ‘’मंदिर परिसर में बनने वाला ऑडिटोरियम वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में पूरा हो जाएगा।” श्रद्धालु राम मंदिर के पूरा होने के बाद जाना चाहते हैं, तो पहले जान लें इस बार किस खूबसूरती के साथ धार्मिक स्थल को तैयार किया गया है।
       मंदिर का फर्श बहुत खूबसूरती से बनाया गया है ताकि भक्तों में श्रद्धा और भक्ति की भावना जगी रहे। इसमें 5 खास हॉल हैं, नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप। इसके बीच में श्री राम दरबार स्थित है, जहां भगवान राम, माता सीता, भगवान हनुमान और राम के भाई भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न की संगमरमर की मूर्तियां स्थापित हैं। राम और सीता सोने से मढ़े सिंहासन पर बैठे हैं, उनके चरणों में हनुमान और भरत हैं, जबकि पीछे लक्ष्मण और शत्रुघ्न खड़े हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने