लखनऊ में रैली के बाद बसपा के पश्चिम क्षेत्र में बड़ा फेरबदल, कइयों के प्रभार बदले गए।




         लखनऊ रैली से उत्साहित बसपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने रविवार को पश्चिम क्षेत्र और मेरठ मंडल के प्रभार में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल कर दिया है। अब पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली, पूर्व सांसद गिरीश चंद्र जाटव के साथ वरिष्ठ नेता सूरज सिंह जाटव को पश्चिम क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही मेरठ मंडल के पदाधिकारियों में भी फेरबदल कर दिया है। माना जा रहा है कि लखनऊ रैली में बसपा के पश्चिम क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
        
        रविवार को बसपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने रैली की सफलता के बाद दलित-मुस्लिम समीकरण के तहत संगठन में फेरबदल कर दिया है। पश्चिम क्षेत्र में पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली और पूर्व सांसद गिरीश चंद्र जाटव के साथ अब वरिष्ठ नेता सूरज सिंह जाटव को भी लगाया गया है। इसी तरह मेरठ मंडल की जिम्मेदारी डा.कमल सिंह राज, मेघानंद जाटव, रोहताश सिंह जाटव के साथ परवेज आलम गोलू को दिया है। अभी तक डा.कमल सिंह राज मुरादाबाद मंडल देख रहे थे। वहीं मेरठ मंडल का काम देख रहे सतपाल सिंह पेपला को अब अलीगढ़ मंडल की जिम्मेदारी दी है। माना जा रहा है कि मिशन-2027 के तहत बसपा में ये परिवर्तन हो रहे हैं। अभी कुछ और परिवर्तन की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने