अयोध्या दीपोत्सव भव्य दिखा नजारा, ड्रोन और लेजर शो ने लोगों मन मोह लिया।


        अयोध्या। रामनगरी के दीपोत्सव के नौवें संस्करण के भव्य आयोजन के दौरान राम की पैड़ी पर कोरियोग्राफ्ड म्यूजिकल ड्रोन शो ने बेजोड़ प्रस्तुति दी। 1100 स्वदेशी ड्रोनों ने अयोध्या के आसमान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत कर दिया। रामायण के विभिन्न प्रसंगों की झलकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
       कोरियोग्राफ्ड म्यूजिकल ड्रोन शो, दीपोत्सव-2025 की विशेष प्रस्तुतियों में से एक रहा। ड्रोन शो में भगवान राम और रामायण से जुड़े प्रसंगों की प्रस्तुति हुई, जिसमें ''''जय श्रीराम'''', धनुषधारी श्री राम, संजीवनी पर्वत उठाए हनुमान, रामसेतु और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जैसी मनमोहक आकृतियां उकेरी गईं।
        आवाज और संगीत के बेहतरीन संतुलन ने राम की पैड़ी पर अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया। पैड़ी के तट से लेकर सरयू घाट तक हर दिशा में प्रकाश, ध्वनि और भावनाओं का जनज्वार देखने को मिला।
         राम की पैड़ी पर आयोजित अब तक के सबसे बड़े ड्रोन शो ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आस्था और आधुनिक तकनीक के संगम से सजे इस दृश्य को देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। पूरा वातावरण ''''जय श्रीराम'''' के उद्घोषों से गूंज उठा।
         आसमान में 1,100 ड्रोनों द्वारा जब रामायण के प्रसंगों की झलकियां उभरने लगीं, तो हर आकृति पर तालियों की गड़गड़ाहट और खुशी के स्वर गूंज उठे। दृश्य इतना मनमोहक रहा कि क्षणभर को ऐसा लगा मानो स्वर्ग धरती पर उतर आया हो।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने