अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस बार का दीपोत्सव नया इतिहास बनाएगा। प्रभु श्रीराम की नगरी लाखों दीपों से जगमगाएगी, और 2100 दीपों से होगी सरयू तट पर मां सरयू की भव्य आरती। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त पहल से यह आयोजन “भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता” का अद्भुत संगम बनेगा।
पिछली बार के विश्व रिकॉर्ड1151 लोगों ने सामूहिक रूप से सरयू की आरती कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था। इस बार यह आयोजन उससे भी दोगुने स्तर पर किया जा रहा है, जो अयोध्या की आध्यात्मिक शक्ति और सामूहिक भक्ति का नया अध्याय लिखेगा।
वशिष्ठ फाउंडेशन दे रहा आयोजन को अंतिम रूप
इस आरती का आयोजन जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन 19 अक्टूबर की शाम 5:00 बजे होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ने आरती स्थल को 11 जोन में विभाजित किया गया है। नयाघाट से लेकर लक्ष्मण घाट तक विस्तारित इस स्थल के प्रत्येक जोन में 200 प्रतिभागियों के खड़े होकर आरती करने की व्यवस्था की गई है।