अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बहुत बड़ा हादसा टला तिलक द्वार का प्लास्टर गिरने से मची अफरा तफरी।


      अयोध्या। रामनगरी की पंचकोसी परिक्रमा प्रारंभ होने के चंद घंटे पहले ही परिक्रमा मार्ग पर धर्मपथ के बगल में निर्मित तिलक द्वार के ऊपरी हिस्से से शुक्रवार देर शाम अचानक भरा-भरा कर प्लास्टर गिरने से प्रशासनिक अधिकारी सदमें में आ गए। जैसे ही प्रशासन को जानकारी मिली तो अधिकारी मौके पर पहुंचे और नगर निगम की टीम ने उस हिस्से को घेर कर मलबा हटवाया।
       बताया जा रहा कि स्थानीय लोगों के सूचना देने के बावजूद इस ओर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया। गनीमत रही कि प्लास्टर गिरते समय उसके नीचे से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए।

लखनऊ-गोरखपुर हाईवे से अयोध्याधाम की ओर जाने वाले धर्मपथ से संकटमोचन हनुमान किला के पास हाल ही में निर्मित कराए गए तिलक द्वार के ऊपरी हिस्से के नीचे पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) से किया गया प्लास्टर शुक्रवार लगभग आठ बजे अचानक गिरने लगा। प्लास्टर उस समय गिरा जब उसके नीचे से एक मोटर साइकिल सवार गुजर रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने