बस्ती - जनपद बस्ती में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी के निर्देशन में बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार शिवराज सिंह ने की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला इकाई का गठन किया गया जिसमे जिला इकाई के निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा, महामंत्री पवन वर्मा, उपाध्यक्ष अश्वनी शुक्ल, जयप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष अब्दुल रहीम संप्रेक्षक वीर कुमार त्रिपाठी ,संगठन मंत्री सर्वेश श्रीवास्तव संपादक संरक्षक शिवराज सिंह,लीगल एडवाइजर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमरनाथ राम अवध भट्ट
कार्यकारिणी सदस्य संजीव चौधरी, कृष्ण चंद्र शुक्ला, चंद्रभूषण श्रीवास्तव, ,दयाशंकर सिंह संवाददाता बस्ती गौरव,ज्ञान प्रकाश दुबे संवाददाता कलम द ग्रेट समाचार पत्र है |
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों व उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही संगठन के विस्तार को लेकर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। यूनियन की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।बैठक के दौरान सुरेंद्र पांडेय संवाददाता हिंदुस्तान, संजय विश्वकर्मा दैनिक जागरण, कृष्ण चंद्र शुक्ला, मनीष उपाध्याय, उमेश चंद्र मिश्र वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।बैठक का संचालन महामंत्री पवन वर्मा द्वारा किया गया
Tags
बैठक सम्पन्न।