SIR में ट्रांसपैरेंसी के लिए इलेक्‍शन कमिशन ने लिया अहम फैसला, बीएलओ लोगों को पढ़कर सुनाएंगे वोटर लिस्‍ट।


        बहराइच। जब प्रक्रियाएं पारदर्शी और तकनीक आधारित होती हैं, तो व्यवस्था और भी मजबूत बनती है। आनलाइन प्रणाली ने न सिर्फ काम आसान किया है, बल्कि उन त्रुटियों और गलतियों को उजागर भी किया है,। एसआइआर अभियान इसी आधुनिक, साफ-सुथरी और जिम्मेदार चुनाव प्रक्रिया की मिसाल पेश कर रहा है। मनमानी करते हुए 76 हजार से अधिक ऐसे लोग पकड़ में आए हैं जिनके नाम पहले से सूची में दर्ज थे और दूसरे जगह से नाम शामिल कराने के लिए फार्म भरा था।
       इससे पहले जिले में छह व सात दिसंबर को हर मतदान केंद्र पर खुली बैठकों का आयोजन किया गया था। अब एक बार फिर इन विशेष बैठकों का आयोजन प्रत्येक मतदान केंद्र पर किया जाएगा। यहां बीएलओ की अहम भूमिका होगी। बीएलओ स्थानीय संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, पार्षदों और राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंटों या प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वर्तमान मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक रूप से होगी़ ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या पक्षपात की आशंका को समाप्त किया जा सके। अक्सर मतदाता सूची में मृतकों या जगह बदल चुके लोगों के नाम शामिल रह जाते हैं, जिससे बोगस वोटिंग की आशंका बनी रहती है। इन खुली बैठकों के माध्यम से ऐसे नामों की पहचान कर उन्हें सूची से हटाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने