लगभग एक साल पहले लालगंज रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत योजना के तहत सुंदरीकरण के लिए किया गया। 21 फरवरी 2024 को तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने स्टेशन का निरीक्षण कर जरूरी निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद कॉलोनियों का निर्माण हुआ था।
बीती 4 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने रेलवे स्टेशन लालगंज का निरीक्षण करते हुए जरूरी निर्माण कार्य प्रांरभ करने के कड़े निर्देश दिए थे।
अब जाकर काम शुरू किया गया है, लेकिन सबसे पहले रेलवे चहारदीवारी खड़ी करने जा रहा है जिसके चलते भगवान शिव के मंदिर समेत कई घरों के सामने जेसीबी से गहरी नींव खोद दी गई है।
मुहल्ले वालों का कहना है कि यदि रेलवे छह से आठ फीट का ही रास्ता दे दे तो उनके आने जाने का मार्ग तो बना रहेगा। यदि दीवार खड़ी हो गई तो वह सब किधर से आएंगे जाएंगे। मुहल्ले वालों ने मंडल रेल प्रबंधक समेत सांसद राहुल गांधी से मामले को संज्ञान में लेते हुए मार्ग दिलवाए जाने की गुहार लगाई है।