उत्तर प्रदेश के छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है , सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश को लेकर अहम संकेत दिए हैं। विभागीय कैलेंडर और प्रशासनिक स्तर से मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर के अंतिम दिनों में स्कूलों में पढ़ाई स्थगित रह सकती है।
यूपी में विंटर वेकेशन 2025 कब से कब तक?
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में 20 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक शीतकालीन अवकाश रहने की संभावना है। इस तरह छात्रों को करीब 12 दिनों का विंटर वेकेशन मिल सकता है। इन छुट्टियों के साथ ही साल 2025 का शैक्षणिक सत्र भी दिसंबर में ही समाप्त हो जाएगा और जनवरी 2026 की शुरुआत में स्कूल दोबारा खुलने की उम्मीद है।
Tags
शीतकालीन अवकाश।