सुल्तानपुर – बच्चों को भविष्य के लिए सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक रूप से तैयार करने के उद्देश्य से दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में आज एक भव्य कंप्यूटर प्रदर्शनी एवं साइबर सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन हलियापुर थाना प्रभारी श्रीमती वंदना अग्रहरी और जिला पंचायत सदस्य कुमारगंज श्री अंकित पांडेय ने विद्यालय की प्रबंध निदेशक श्रीमती सुमन सिंह और समाजसेवी श्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर प्रधान, समाजसेवी, और विद्यालय के अन्य गणमान्य अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
प्रदर्शनी में विद्यालय के जूनियर विंग के बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर क्राइम से बचने के उपाय भी बताए। इस विषय पर विशेष रूप से समाजसेवी श्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बच्चों को साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन अपराधों के प्रति सजग रहने की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
वहीं, विद्यालय की प्रबंध निदेशक श्रीमती सुमन सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल तकनीकी जानकारी तक सीमित नहीं थी, बल्कि बच्चों को मानसिक और शारीरिक विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने बताया कि विद्यालय की पहल "कम फीस में सभी पढ़ें, सभी आगे बढ़ें" को साकार करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। ग्रामीण अंचल में स्थित होने के बावजूद, विद्यालय अपने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में शिक्षिका शालिनी त्रिपाठी, पवन गुप्ता, एस एन दुबे, अर्नव सिंह, अंतिमा यादव, आरती मुस्कान पांडेय, श्रेया सिंह और विद्यालय के अन्य सभी स्टाफ का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह प्रदर्शनी सफलतापूर्वक संपन्न हो पाई।
अतिथियों ने इस प्रदर्शनी में बच्चों के विचारों, उनके तकनीकी ज्ञान, और भविष्य के लिए उनके उत्साह को देखकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उनके प्रयासों को सराहा और यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के भीतर आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ाते हैं, जो कि आज के डिजिटल युग में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इस प्रदर्शनी का आयोजन न केवल बच्चों के लिए एक नई दिशा देने का प्रयास था, बल्कि यह उनके तकनीकी कौशल और सुरक्षा जागरूकता में वृद्धि करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल के इस प्रयास को देखकर यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि यह विद्यालय अपनी शिक्षा के माध्यम से बच्चों को भविष्य के लिए पूरी तरह से तैयार कर रहा है।