गोंडा। घाघरा नदी पर जर्जर हो चुके संजय सेतु के विकल्प के रूप में प्रस्तावित पीपा पुल निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। शासन से आठ करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पीपा पुल निर्माण को हरी झंडी मिलते ही पीडब्ल्यूडी ने प्रयागराज से 206 पीपा मंगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पीपा पुल बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने माह भर का समय दिया है जबकि पीडब्ल्यूडी ने डेढ़ माह मांगा है। फिलहाल पीपा पुल जल्दी तैयार करने के लिए दिन-रात काम चलेगा।
Tags
पीपे का पुल।