बाराबंकी। रामनगर तहसील क्षेत्र में स्थित पौराणिक तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में सावन मेले को लेकर रविवार व सोमवार को जिले की यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू किया गया है। सावन मेला में आस-पास के जिलों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से लखनऊ व बहराइच की ओर से कोई भी भारी वाहन व रोडवेज की बस तक बाराबंकी-बहराइच हाईवे से रविवार रात से सोमवार तक नहीं गुजरेंगे। वाहनों के डायवर्जन की नई व्यवस्था शनिवार रात 12 बजे से लेकर सोमवार रात 12 बजे तक लागू रहेगी।
बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर आज से नहीं चलेंगे ट्रक व बसें।
byManas Samachar
-
0