दिवाली -दशहरा त्योहार पर यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए लखनऊ होकर बंगाल, बिहार और पंजाब के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। एक ऋषिकेश और कोलकाता के बीच तो दूसरी अमृतसर और बरौनी के बीच चलेगी।
त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे दो त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। दोनों लखनऊ होकर चलेंगी। इसमें से एक ऋषिकेश और कोलकाता के बीच तो दूसरी अमृतसर और बरौनी के बीच चलेगी। इन ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल के कोच होंगे।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता के अनुसार ट्रेन संख्या 04312/04311 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से 16 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और कोलकाता से 18 अक्तूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। 04312 योग नगरी ऋषिकेश से 22:20 बजे चलेगी। हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ मंडल के आलमनगर स्टेशन पर आगमन अगले दिन सुबह 09:10 बजे पहुंचेगी। यहां से 09:20 बजे चलकर उतरेठिया जंक्शन पर 09:48 बजे पहुंच कर 09:50 बजे चलेगी।