गोंडा। बलरामपुर मार्ग स्थित इटियाथोक बाजार में बिसुही नदी पर अंग्रेजी हुकूमत में बने सबसे पुराने जर्जर व संकरे पुल से निजात मिलने की आस जगी है। इस साल मार्च में 16 करोड़ रुपये से तीन लेन सेतु निर्माण को स्वीकृति दी थी।
इसके बाद निविदा प्रक्रिया चल रही थी,जो अब पूर्ण हो गई है। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग(एनएच) खंड अयोध्या ने निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। पुल बन जाने से गोंडा ही नहीं बलरामपुर, श्रावस्ती व सिद्धार्थनगर के पांच लाख यात्रियों की राह आसान हो जाएगी।