अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे 60 खेल मैदान, युवाओं को मिलेगी बेहतरीन सुविधाएं।


          अयोध्या। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल मेधावियों को तराशने व उन्हें आगे बढ़ाने के लिए योगी सरकार अब गांव स्तर पर प्रयास शुरू कर रही है। इसमें प्रमुख रूप से खेल मैदान बनाने का लक्ष्य है। जिले में कुल 60 खेल मैदान विकसित करने की योजना है। इन मैदानों पर बच्चों व युवाओं के खेलने के लिए खेल सुविधा दी जाएंगी।
         खेल मैदान पर विशेष रूप से ओपेन जिम स्थापित की जाएंगी। यह प्रोजेक्ट कुल छह करोड़ का है। प्रत्येक मैदान पर दस लाख रुपये खर्च होंगे। ये धनराशि मैदान को तैयार करने पर खर्च की जाएगी।

      जिले के एक-एक ब्लाक में पांच-पांच खेल मैदान बनाने का प्रारूप तैयार है। इसके लिए भूमि का चिन्हांकन शुरू हो गया है। ग्राम पंचायतों में इस तरह की रिक्त भूमि की खोजबीन की जा रही है। इसके लिए कुल छह करोड़ रुपए का बजट आवंटित है। यह कार्य वीबी-जी-राम-जी व पंचायती राज विभाग करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने