अयोध्या। दि आयुष्मान फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क शिक्षा के लिये गोविंदा बाल संस्कार केंद्र का सोहावल गांव से शुभारंभ किया गया ! जिसका संचालन गोविंदा कुमार जी करेंगे ! कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सोहावल गांव के पूर्व प्रधान राम भवन ने किया ! जिसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा फाउंडेशन की तरफ से सभी बच्चों को कॉपी पेन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और लड्डू का वितरण किया गया ! दि आयुष्मान फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी पटेल पवन वर्मा ने बताया कि कोरोना काल के बाद हमारा लक्ष्य गांव-गांव गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने एवं उनके मानसिक विकास के लिए काम करना हैं ! जिसकी शुरुआत आज गोविंदा बाल संस्कार केंद्र के रूप में हो गयी हैं और आगे सभी गांवों में निःशुल्क शिक्षा के लिये केंद्र खोला जाएगा ! इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, राम भवन, ग्रीस, गोविंदा, अमित, सुरेन्द्र, प्रियांशु, शुभम, आयुष, दया शंकर, रवि, अरविंद के साथ गांववासी मौजूद रहे !
दि आयुष्मान फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क शिक्षा के लिये गोविंदा बाल संस्कार केंद्र का हुआ शुभारंभ
byManas Samachar
-
0
