रुदौली-अयोध्या। शुजागंज बाजार निवासी शहीद कारसेवक रामअचल गुप्ता की मूर्ति चार साल से अनावरण का इंतजार कर रही है।मूर्ति के अनावरण को लेकर स्थानीय निवासी व परिजन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से लेकर जिले स्तर के नेताओ से मिलकर कारसेवक की मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराए जाने की इक्षा व्यक्त कर चुके है।
रविवार दोपहर शुजागंज पहुँचे तपस्वी छावनी के महंत जगतगुरु परमहंस महराज ने कारसेवक की समाधि पर पुष्प अर्पित कर परिजनों को जल्द ही मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री से कराए जाने का आश्वासन दिया।इस मौके पर उनके साथ हिन्दू महासभा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीतिराय राय,उपाध्यक्ष शानू कौशल व लखनऊ प्रभारी अनिल महर्षि मौजूद रहे।पत्रकारों के सवाल पर जगतगुरु परमहंस ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद कारसेवक राम अचल गुप्ता की मूर्ति को चार वर्ष से अनावरण का इंतजार है।परिजनों की ईच्छा है कि माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के करकमलों द्वारा मूर्ति का अनावरण हो।जिसके लिए मुख्यमंत्री जी से मिलकर कारसेवक की मूर्ति के अनावरण की मांग की जाएगी। उम्मीद है जल्द ही भव्य कार्यक्रम के द्वारा बलिदानी कारसेवक की मूर्ति का अनावरण सम्पन्य होगा।
इस मौके पर रामतेज गुप्ता,संजय गुप्ता,प्रह्लाद चंद्र गुप्ता,परमानंद गुप्ता,अजय गुप्ता,पिंटू गुप्ता,राजेश शाहू,हरिश्चन्द्र यज्ञसैनी आदि लोग मौजूद रहे।