बच्चों को प्रभावित कर रही दूसरी क्या है लहर

     बच्चों में लक्षण नजर आने के अगले दिन ही कराएं आरटी पीसीआर टेस्ट।
       कोरोना महामारी की दूसरी लहर पहले की तुलना में बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर रही है। अगर बच्चों में कोरोना नजर आते हैं तो बिना देर किए अगले ही दिन उनकी जांच कराई जानी चाहिए यह कहना है मुंबई के रिलायंस और फोर्टिस अस्पताल के कंसलटेंट बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुभाष राव का है।
       डॉ राव ने कहा कि कोरोना में डबल म्यूटेशन हुआ है और उसकी मौजूदा स्ट्रेन बहुत अधिक संक्रामक है। खासकर बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में विपरीत रुख नजर आ रहा है इसमें बड़े लोगों की तुलना में बच्चों में जल्दी लक्षण नजर आ रहे हैं। पहले बच्चे संक्रमित हो रहे हैं और उनसे बड़े लोगों को इस बीमारी के चपेट में आने की संभावना है डॉ राव ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर में पहले लक्षण के साथ ही बुखार आना, ठंड लगना, सूखी खांसी, उल्टी, दस्त भूख नहीं लगना थकान जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं अगर बच्चों में कोरोनावायरस आते हैं तो दूसरे ही दिन उनका आरटी पीसीआर टेस्ट करवा लेना चाहिए जिससे उसका इलाज तुरंत शुरू किया जा सके जांच में हिचकिचाहट खतरनाक हो सकती है क्योंकि इलाज में देरी होगी तो संक्रमण भी पढ़ लेगा और रोग भारी होता चला जाएगा।
दैनिक जागरण:- दिनांक 6 अप्रैल 2021 से

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने