फूलों से खेली गई होली, मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम

        अयोध्या। कायस्थ धर्म सभा द्वारा पूर्व की भांति आयोजित होली मिलन कार्यक्रम  श्री हरि चित्रगुप्त मंदिर मीरापुर अयोध्या में किया गया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन। इस आयोजन में दीपांशु भजन मंडली द्वारा होली के गीत के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम। भगवान को समर्पित होली गीत के साथ वहां पर उपस्थित सभी चित्रांश बंधुओं ने धर्म हरि श्री चित्रगुप्त भगवान के साथ फूलों की होली खेली पहले महिलाओं ने फिर पुरुषों ने भगवान के साथ होली खेला। उसके बाद सभी ने आपस में फूलों की वर्षा कर आपस में खेली होली भजन के कार्यक्रम के साथ एडवोकेट राजीव हाई कोर्ट द्वारा रंग बरसे भीगे गीत के साथ लोगों के मन को लुभाया। दो छोटी छोटी बच्चियों द्वारा नृत्य का कार्यक्रम भी पेश किया गया। अन्य लोगों द्वारा भी भजन एवं अपने वक्तव्य कहे गए। बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया होली मिलन का कार्यक्रम। उसके बाद आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में धर्म सभा के अध्यक्ष सतीश सहाय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिमोहन उपाध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव एवं देश दीपक वर्मा महामंत्री श्याम कृष्ण श्रीवास्तव मंत्री राजकुमार श्रीवास्तव तथा कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी गण सदस्यों के साथ उपस्थित रहे। चित्रांश बंधुओं के काफी परिवार इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने