सोहावल-अयोध्या। जिला पंचायत क्षेत्र सोहावल द्वितीय से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कृष्ण कुमार पांडे खुनो पांडे के संजय गंज बाजार स्थित कार्यालय का शुभारंभ कल शाम बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान के प्रतिनिधि डॉ अमित सिंह चौहान ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। लोगों को संबोधित करते हुए डॉ अमित सिंह चौहान ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 4 वर्षीय सुशासन व सबका साथ सबका विकास के वादे पर खरा उतरा है जिससे आम जनता गदगद है। आप सभी भाजपा प्रत्याशी को अवश्य विजई बनाए।
भाजपा नेता सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया खुनों पांडे भाजपा के शीर्ष स्तर के जमीनी नेता है वह हर मौसम में जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के सुख दुख में भागीदार रहते हैं उनके व्यवहार की मुरीद जनता भारी मतों से उन्हें जिले के सर्वोच्च सदन में भेजेगी।
इस मौके पर शशांक सिंह धर्मेंद्र सिंह शिवपूजन सिंह रमेश सिंह जगदंबा मिश्रा नानू मून राजेंद्र गोस्वामी अखिलेश मिश्रा अनुपम पांडे अनूप पांडे डब्बू जयसवाल मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे
