कायस्थ सेवा समाज ने सुषमा श्रीवास्तव को प्रधान पद के लिए दिया अपना पहला समर्थन



           अयोध्या। 3 अप्रैल। आज ग्राम पंचायत गोपालपुर, विकास खण्ड-मसौधा, जनपद-अयोध्या के ग्राम प्रधान पद के लिए सुषमा श्रीवास्तव माता अर्पित श्रीवास्तव ने अपना नामांकन दाखिल किया। 
            कायस्थ सेवा समाज के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष के0सी0 श्रीवास्तव नामांकन दाखिल कराने साथ में उपस्थित रहे। विजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थ सेवा समाज ने अपना पहला समर्थन सुषमा श्रीवास्तव को दिया। सुषमा श्रीवास्तव ने बताया कि वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 बृजबिहारी लाल एवं स्व0 श्रीमती सिंधु खरे की बहू है। स्व0 बृजबिहारी लाल गोपालपुर ग्राम के देश की आजादी के बाद लगातार तीन बार से अधिक समय तक ग्राम प्रधान रहे । उन्होंने अपने कार्यकाल में ग्राम की कई जटिल समस्याओं का समाधान किया था। इस बार ग्राम के लोग उन्हें वोट देकर भारी मतों से विजयी बनायें, वह हमेशा अपने कर्त्तव्यों का पालन करेगीं। इस अवसर पर पवन कुमार खरे, प्रशांत खरे, धुव श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता, वंश पाण्डेय, ऋषि वर्मा, अंशू श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने