जिलाअधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना केंद्र का किया गया निरीक्षण

       जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुज कुमार झा व एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के दृष्टिगत विकास खण्ड रूदौली क्षेत्र के मतगणना केंद्र  शिवशंकर सिंह स्मारक महाविद्यालय करीमपुर व विकास खण्ड मवई के मतगणना केंद्र अब्दुल हमीद मेमोरियल इण्टर कॉलेज मवई का निरीक्षण किया।       
        जिलाधिकारी व एसएसपी  ने दोनों विकास खंडों के मतगणना केंद्रों पर बनाये गए स्ट्रांग रूम के सभी खिड़कियों को  बन्द कराने हेतु संबंधित विकास खंड अधिकारियों को दिये निर्देश। साथ ही समस्त मतगणना टेबलों को शीघ्र बनाकर बेहतर सुरक्षा हेतु जाली व वैरिकेटिंग का कार्य पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने  विकास खण्ड रूदौली के मतगणना केंद्र के मैदान को साफ कराने व संपर्क  मार्ग को भी सही करने के निर्देश दिये।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने