अयोध्या। कोविड19 के संक्रमण की बढ़ती स्थिति को देखते हुए आज दिनांक 06.04.2021 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ सोहावल क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में लोगो को संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक बाते बतायी गई तथा उन्हें पालन करने का सुझाव दिया गया। आने जाने वालों को मास्क वितरित भी किया गया। सभी लोग मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये कहा। नियमों को उल्लंघन करने पर उचित कार्यवाही की जायेगी। सभी लोगो से अपील की कि संक्रमण से बचाव के लिए सभी लोग नियमों को पालन करें तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले।
एसपी ग्रामीण ने चलाया जागरूकता अभियान कोविड से बचने की दी टिप्स।
byManas Samachar
-
0