अयोध्या। फैजाबाद के पूर्व जिलाधिकारी आर0एन0 श्रीवास्तव का आज सुबह निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। अपने लखनऊ स्थित आवास पर आज सुबह लगभग 9 बजे अंतिम सांस ली।
श्री श्रीवास्तव बाबरी विध्वंस के समय फैजाबाद के तत्कालीन जिलाधिकारी रहे हैं ।
बाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े तमाम बड़े नेताओं के साथ उन पर भी मुकदमा चला था।
