मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट में किसानों को कोर्ट से मिली बड़ी सफलता।


.
         अयोध्या। ग्रामसभा गंजा के किसान  उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ द्वारा रिट याचिका संख्या 19226 एम बी /2020 त्रिलोकी यादव बनाम स्टेट ऑफ यूपी पारित आदेश के अनुसार भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुनव्यवस्थापन में उचित प्रतिकार और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम 2013 के तहत जमीन ली जाए। 
         किसानों की यही मांग भी थी इसी को लेकर प्रशासन द्वारा ग्रामसभा गंजा को नोटिस के माध्यम से अवगत कराया की 7 दिन बाद भूमि अधिग्रहण बिल 2013 के अंतर्गत जमीन ली जाएगी और उच्च न्यायालय का पालन किया जाएगा इसको लेकर किसानों में काफी खुशी है। भूमि अधिग्रहण बिल 2013 की धारा 26 के अनुसार ग्रामसभा गंजा के किसानों को निकटवर्ती ग्राम पूरे हुसैन खां के अनुसार मुआवजा मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने