समाजवादी पार्टी की महानगर कमेटी ने सौंपा ज्ञापन



    अयोध्या। महानगर कमेटी अयोध्या ने महानगर अध्यक्ष  💐श्याम कृष्ण श्रीवास्तव 💐के नेतृत्व में  अपने सभी पार्षदों व नि0 प्रधानगण के साथ जो 41 राजस्व ग्रामो में बिना किसी प्रकार का विकास किये अविधिक रूप से टैक्स un थोपने के विरोध में महापौर  ऋषिकेश उपाध्याय को  ज्ञापन सौंपा ।महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम अयोध्या द्वारा सम्मलित किये गए 41 ग्रामो में किसी प्रकार का विकास कार्य नही हुआ है,बिना कार्य टेक्स लगाना अनुचित है महानगर अध्यक्ष ने कहा कि निगम के बोर्ड में भी प्रस्ताव पेश नहीं हुआ, जबकि बोर्ड सर्वोपरि है,महानगर कमेटी ये माँग करती है कि 31/5/2021 को निकाली अधिसूचना तत्काल वापस ली जाय ।महानगर महासचिव हामिद जाफ़र ने कहा कि अगर हमारी माँग पर विचार नही किया गया तो महानगर कमेटी अपने सभी पार्षदों व प्रधानगण के साथ निगम का घेराव करेगी।
           इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव,महासचिव हामिद जाफ़र मीसम, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ,पार्षददल नेता हाजी असद,ज़िला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल,मो सुहैल, अपर्णा जायसवाल,पार्षद रामभवन यादव,उमेश यादव,महेंद्र शुक्ला, फ़रीद कुरैशी, मो अपील बबलू,अर्जुन यादव सोमू,कमलेश सोलंकी, जगत नारायण यादव,राम अजोर यादव,नि0 प्रधानगण शंकरजीत यादव,विनोद कनौजिया, मुकेश यादव,कौशल यादव,जगननाथ यादव,सुरेंद्र कुमार यादव,शाहबाज़ लकी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने