बीकापुर-अयोध्या। विधानसभा क्षेत्र के बासुदेवपुर ग्राम सभा के हरिजन बस्ती में सपा मुखिया अखिलेश यादव तथा पूर्व सांसद डिंपल यादव का चित्र लेकर पहुंचे पंडित समरजीत का किसान भाइयों तथा माताओं बहनों ने अखिलेश यादव तथा डिंपल यादव के चित्र पर अबीर गुलाल लगाकर मनाई होली पंडित समरजीत ने गुझिया का वितरण करके आदरणीय अखिलेश भैया तथा डिंपल यादव जी द्वारा होली की बधाई तथा शुभकामनाओं का सन्देश गांव गांव पहुंचाने का पंडित समरजीत ने उठाया है कदम
पंडित समरजीत ने कहा-जिस तरीके से समाज के सभी लोगों का 2022 के विधानसभा चुनाव में साथ मिला है। उसका मैं तहे दिल से शुक्रगुजार हूं तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी प्रकार से हमारे सपा मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद डिंपल यादव जी के ऊपर सदैव भाइयों माताओं बहनों का आशीर्वाद मिलता रहे।