पीएम मोदी सहित भाजपा शासित राज्यों के सीएम होंगे शामिल।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को शाम चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में होगा.
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी के साथ उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री शपथ लेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
शासन ने 25 मार्च को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं.
योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा.
इस शपथ ग्रहण समारोह में वीआईपी गेस्ट के अलावा सामान्य जन भी हो सकेंगे शामिल.