विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने सौंपा मांगपत्र।



          रूदौली-अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक तहसील रुदौली प्रांगण में किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रविशेक पांडेय की अगुवाई में उपजिलाधिकारी रुदौली को सम्बोधित सात सूत्री मांग पत्र नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार को सौंपा गया।
          मांगपत्र के माध्यम से मांग की गई कि तत्काल ग्राम अमराई गांव की गाटा संख्या 812 जो राजकुमारी के नाम कृषि हेतु आवंटन किया गया था जिसपर विपक्षी राम सिंह के द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर रहे है उसे रोका जाए।क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राशन कार्ड में जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है उनका नाम काटकर पात्र व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड में दर्ज किया जाय।साथ ही रुदौली तहसील के सभी गांवों में दर्ज तालाब के नम्बरों पर अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराया करा कर सौंदर्यीकरण कराया जाय व रौजागांव चीनी मिल में हो रही घटतौली की जांच कराया जाय तथा गन्ना किसानों को हो रही पर्ची की समस्या को दूर कराया जाय व जरायल खुर्द गांव की मुख्य नाली जलभराव व पानी निकासी का समाधान कराने तहसील के अंतर्गत सभी गांवों में छुट्टा जानवरों के द्वारा जिस प्रकार किसानों की फसलों को नुकसान किया जा रहा है उसके लिए उचित व्यवस्था की जाय।साथ ही रुदौली तहसील के ब्लॉक रुदौली व मवई में ग्राम पंचायत में आवास बनाने की सूची में गोपनीयता व अपात्र व्यक्तियों को प्रधानों द्वारा अपने चहेतों के नाम सूची में दर्ज कर किया जा रहा है।उसकी जाँच कराके पत्रों का नाम शामिल किया जाय।
          ज्ञापन देने वालो में जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पांडेय,तहसील उपाध्यक्ष रविशेक पांडेय,ब्लॉक अध्यक्ष रामू विश्कर्मा,रमाकांतमिश्रा,राजकुमारी,जगराना,सुरसता,रामदुलारी,मायावती,प्रेमपता आदि लोग शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने