रूदौली-अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नया पुरवा मजरे लोहटी में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक मवई नीरज सिंह ने बताया कि ग्राम नया पुरवा में ग्राम समाज की जमीन पर एक आम का पेड़ लगा था।उस पेड़ से कुछ लोग आम तोड़ रहे थे पेड़ के करीब स्थित खेत मे कुंज बिहारी ने धान की नर्सरी कर रखी थी आम तोड़ने पर धान की नर्सरी में नुक्शान हो रहा था।जगन्नाथ पुत्र कुंज बिहारी ने जब आम तोड़ने पर मना किया तो प्रदीप कुमार पुत्र जिला प्रसाद जगन्नाथ से मारपीट करने लगे।इसकी सूचना जब पुलिस को हुई तो सैदपुर चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार यादव मौके पर पहुंच कर एक पक्ष के जगन्नाथ तथा दूसरे पक्ष के प्रदीप को पकड़ कर मवई थाने भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि दोनों को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया है।