महापौर ने मनाया योग दिवस।


          अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में अष्टम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन अयोध्या में सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर किया गया।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जनपदों में योग दिवस को भव्यता एवं दिव्यता से मनाने के निर्देश दिये गये थे। इस योग दिवस पर अयोध्या में राम की पैड़ी पर आयोजित 8 वे योग दिवस के अवसर पर केन्द्रीय पर्यावरण वन जल वायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भारत सरकार भूपेन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।इसी कड़ी में अयोध्या नगर निगम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सभी देशवासियों को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस बधाई की दी।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव जी ने राम की पैड़ी पर 5000 लोगो के साथ यहाँ पर सामूहिक योग किया।और देश के  प्रधानमंत्री का उद्बोधन भी सबको सुनने को मिला।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी को राम नगरी से बहुत-बहुत अभिनंदन है। उन्होंने जो भारत की परंपरा थी।उसको पूरे विश्व में मानचित्र पर स्थापित किया और आज दुनिया के 192 देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने